Aashiqui 3: साल 2025 में दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाल म्यूजिकल लव स्टोरी आशिकी 3 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन इस टीजर में दिल टूटे आशिक वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में गिटार व मुंह में सिगरेट है। उनके साथ टीजर में साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला भी नजर आई हैं।
आशिकी 3 (Aashiqui 3) के टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी उत्साहित हो गए हैं। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
Aashiqui 3: नए अंदाज में दिखे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड की फ्रेंचाइजी आशिकी के पहले दो पार्ट काफी सफल रहे हैं। पहले पार्ट में राहुल रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर ने अपने अभिनय से इसे सजाया था। वहीं फिल्म के तीसरे पार्ट में वर्तमान समय के सुपरस्टार एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्माया गया है।
इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं। यह इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है। पहले इस फिल्म में अभिनेत्री तृप्ति दिमरी नजर आने वाली थी। हालांकि कुछ ही समय पहले खबर आई कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। अब साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला इसका हिस्सा बनी हैं।
Aashiqui 3: सोशल मीडिया पर लोगों ने मिला जुला रिएक्शन दिया
आशिकी 3 के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों के समूह को कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म का टीजर काफी लुभा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य ग्रुप का मानना है कि वह इस फेमस फ्रेंचाइजी की लेगेसी को बरकरार रखने में नाकाम रहेंगे और यह फिल्म उतनी सफल नहीं होगी।
Read More Here: