Ambati Rayudu: यूं तो पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायडू विराट कोहली को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने स्टार क्रिकेटर के लिए सपोर्ट दिखाया। खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के इस बेहतरीन बल्लेबाज को अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने सोशल मीडिया के जरिए सलाह दी है। जिसके बाद से वे अब मीडिया जगत में सुर्खियों में बने हु हैं, हालांकि उनके इस बयान से विराट कोहली के फैंस उतने ज्यादा खुश भी नजर नहीं आ रहे हैं।

साथ ही उन्होंने विराट की आलोचना न करने और उन्हें अकेला छोड़ने की भी बात कही है। इसके अलावा अंबाती रायडू विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हुए नजर आए। आगे इस रिपोर्ट में हम जानेंगे उनका क्या कहना है।

Ambati Rayudu: विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे पूर्व क्रिकेटर

Ambati Rayudu

अंबाती रायडू और विराट कोहली की राइलवरी काफी पुरानी है। दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि कोहली जब कप्तान थे, तब उन्होंने बिल्कुल आखिरी समय में 2019 विश्व कप की टीम से रायडू को बाहर कर विजय शंकर को शामिल कर लिया। इसको लेकर कई जगहों पर अंबाती रायडू अपनी भड़ास निकालते भी नजर आए।

हालांकि अब रायडू ने कोहली के समर्थन में अपना हालिया बयान दिया। दरअसल पूर्व क्रिकेटर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,

"फिलहाल विराट कोहली को रणजी की जरूरत नहीं है। उनकी तकनीक 81 शतकों के लिए अच्छी थी और आगे भी यह अच्छी रहेगी क्योंकि किसी को भी उन्हें किसी भी चीज के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। उन्हें हर चीज के बारे में फिर से अच्छा महसूस करने के लिए समय चाहिए।"

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा,

"उनके अंदर की चिंगारी भड़क उठेगी। यह उसका अपना है। हमें बस उसका सम्मान करना और उस पर विश्वास करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसे अकेला छोड़ दें।"

Read More Here:

Budget 2025: मिडिल क्लास लोगों के लिए सौगात, 12 लाख तक नहीं देने होंगे टैक्स, मोबाइल-टीवी समेत कई चीजें भी होंगी सस्ती

वीजा न मिलने के चलते देर से पहुंचे Saqib Mahmood, चौथे टी20 में बरपाया कहर, जानिए पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर की कहानी