IPL 2025 से पहले होने वाला मेगा ऑक्शन क्रिकेट प्रशंसकों और टीम मालिकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है। बीसीसीआई ने हाल ही में रिटेंशन के नए नियमों की घोषणा की है, जिसमें प्रत्येक टीम को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है। इस महीने के अंत तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में सबसे बड़ी चर्चा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हो रही है, जो अब तक टीम को 5 खिताब दिला चुके हैं। इसी बीच उनके साथी आर आश्विन ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आश्विन ने दिया बड़ा बयान

इस चर्चा के बीच, भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा पर एक बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए, अश्विन ने कहा कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रोहित को अपनी टीम में शामिल करना है, तो उन्हें 20 करोड़ रुपये तक खर्चने पड़ सकते हैं।
अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर आप रोहित शर्मा के लिए जा रहे हैं, तो आपको 20 करोड़ रुपये रखने होंगे, जो सीधा गायब हो जाएगा।"वही रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें, जो नए कप्तान की तलाश में हैं, रोहित पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।


रोहित शर्मा का IPL सफर

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी। 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद, 2013 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। पहले ही सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना दिया था।
इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी उनकी कप्तानी में मुंबई ने खिताब जीते। हालांकि, पिछले सीजन में मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी थी। हालांकि अगले कुछ हफ्तों में रिटेंशन लिस्ट के आने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ बने रहेंगे या किसी नई टीम में शामिल होंगे।

Also Read - IPL 2025 : Mohammad kaif ने कहा- रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से नही बल्कि इस टीम से खेलना चाहिए