Bigg Boss 18 : सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' (Bigg boss 18) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह शो 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। आए दिन 'बिग बॉस 18' को लेकर नई-नई अपडेट्स सामने आती रहती है। इस शो को लेकर कई तरह की अफवाहें भी रही। जैसे कंटेस्टेंट के फाइनल नाम तो कई बार सामने आए लेकिन वह सच नहीं निकले।

अब कलर्स टीवी पर आने वाले 'बिग बॉस 18' (Bigg boss 18) के फाइनली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। फैंस 'बिग बॉस" के इस कंटेस्टेंट का नाम सुनकर बेताब हो उठे, वह अब बस यही चाहते हैं कि यह शो जल्द से जल्द शुरू हो जाए।

जी हां यहां जिस कंटेस्टेंट की बात हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि एक टीवी एक्ट्रेस है जो कई बार टेलीविजन पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते नजर आई है। हॉटनेस और बोल्डनेस तो ऐसी कि लोग देखते ही मदहोश हो जाते हैं। वह कई सीरियल में काम भी कर चुकी है। खुद रोहित शेट्टी ने उनके नाम का अनाउंस करते हुए बताया कि यह रही बिग बॉस (Bigg boss) की पहली कंटेस्टेंट

Bigg boss 18 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट

जैसा कि सलमान खान को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, कि 'बिग बॉस' (Bigg boss) ओटीटी 3 मैं वह धमाल मचाते नजर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह बात सुनकर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था, लेकिन अब 'बिग बॉस 18' (Bigg boss 18) को इस बार भी 'भाई जान' ही होस्ट करते नजर आएंगे। उनके इस शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम रोहित शेट्टी ने अनाउंस कर दिया है।

हुआ कुछ यू की रविवार को 'खतरों के खिलाड़ी 14' का ग्रैंड फिनाले था जिसमें गेस्ट के तौर पर निया शर्मा और भारती सिंह शामिल हुए। रोहित शर्मा ने खुद वहां निया शर्मा का खाना बनाने को लेकर टेस्ट लिया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि निया शर्मा 'बिग बॉस 18' (Bigg boss 18) की पहली कंटेस्टेंट के रूप में सिलेक्ट हो चुकी है। अब जल्द ही वह इस शो में तहलका मचाते नजर आएंगी।

Bigg boss18 की पहली कंफर्म सदस्य 'निया शर्मा'

'बिग बॉस 18' (Bigg boss 18) के कंटेस्टेंट को लेकर काफी समय से कई तरह की अफवाहें फैल रही थी लेकिन अब उसके फाइनल कंटेस्टेंट का खुलासा हो गया है। खुद रोहित शेट्टी ने बताया कि निया शर्मा 'बिग बॉस 18' (Bigg boss) की पहले कंफर्म सदस्य हैं। घर के पहले सदस्य का नाम सामने आते ही फैंस में खुशी का माहौल छा गया। लोग निया शर्मा को इस शो में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी निया शर्मा को लेकर तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

जहां एक यूजर लिखता है कि "निया वाकई तुम शो में आ रही हो, अब तो 'बिग बॉस 18' (Bigg boss) देखना बनता है"। वही दूसरा यूजर लिखता है "अरे वाह निया की वजह से घर में हॉटनेस आ जाएगी" इसके अतिरिक्त एक यूजर ने लिखा कि 'निया तुम्हारा वेलकम है'। सलमान खान 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर इस शो को होस्ट करने आ रहे हैं। फैंस इसे लेकर बहुत अधिक एक्साटेड है।

READ MORE : Kaun Banega Crorepati : KBC 16 के पहले विनर बने चंद्रप्रकाश, 5 सवाल के जवाब देकर रातोरात बने करोड़ पति