रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के समाप्त होते ही सलमान खान अपने चर्चित रियलिटी शो 'Bigg Boss 18' के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। शो का प्रसारण 6 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर रात 9 बजे से शुरू होगा। इस बार भी सलमान खान ही शो की मेजबानी करेंगे, हालांकि बीच में अफवाहें थीं कि वह इस बार शो को होस्ट नहीं करेंगे क्योंकि वह अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त थे। अब उन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने शो में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है।

प्रोमो जारी, कंटेस्टेंट्स को लेकर चल रही चर्चा

'बिग बॉस 18' का प्रोमो पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स भाग लेंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा 6 अक्टूबर को ही की जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ नामों की चर्चा हो रही है, जिन्हें कंफर्म माना जा रहा है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस बार ईशा कोप्पिकर और धीरज धूपर शो का हिस्सा होंगे। धीरज धूपर को इस सीजन का सबसे ज्यादा फीस पाने वाला कंटेस्टेंट बताया जा रहा था। हालांकि, बाद में दोनों नामों को मेकर्स ने लिस्ट से हटा दिया है।

कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

सोशल मीडिया और विभिन्न सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन के कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट्स में निम्नलिखित नाम शामिल हो सकते हैं:

- निया शर्मा

- शोएब इब्राहिम

- न्यारा बनर्जी

- शिल्पा शिरोडकर

- मीरा देओस्थले

- सैली सालुंखे

- शांति प्रिया

- अविनाश मिश्रा

- देब चंद्रिमा सिंघा रॉय

- चाहत पांडे

जिनसे अब भी बातचीत जारी है

इसके अलावा कुछ और एक्टर्स से भी मेकर्स की बातचीत चल रही है, जिनमें शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, रित्विक धनजानी, करम राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे नामों का जिक्र किया जा रहा है। हालांकि, इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'Bigg Boss 18' कहां देखें?

'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, यह शो जियो सिनेमा पर भी उपलब्ध होगा, जिसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।