CM Rekha Gupta: भारत की राजधानी दिल्ली को नई सीएम मिल गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने गुरुवार 2 फरवरी को दिल्ली में स्थित रामलीला मैदान पर शपथ ग्रहण किया। इस दौरान वहां मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई कद्दावर नेता वहां मौजूद रहे।

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। बता दें कि गुरुवार शाम को कैबिनेट की एक मीटिंग रखी गई है। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इसकी चर्चा करने वाले हैं।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं

CM Rekha Gupta

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना। साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की भी शपथ ली। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं चीफ मिनिस्टर हैं। इसके अलावा वह चौथी महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

उनके अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल रहे। शपथ ग्रहण करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के अधिकारिक आवास जिसे भाजपा ने "शीश महल" का नाम दिया था, वहां नहीं रहेंगी।

CM Rekha Gupta: कैबिनेट मीटिंग की करेंगी अध्यक्षता

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता ने गुरुवार शाम को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में वह कुछ बड़े फैसले लेती हुईं नजर आ सकती है। प्रेस कांफ्रेस के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा,

"आज की तारीख में शाम को तुरंत कैबिनेट की मीटिंग भी रख ली गई है। जो मिशन विकसित दिल्ली का है, उसको पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन उसमें से व्यर्थ नहीं होगा। दिल्ली की जनता से जो भी हमने वादे किए हैं, एक-एक करके उन सभी को पूरा किया जाएगा।"

Read More Here:

Sahil Khan Wedding: फिटनेस आइकन ने अपने से 26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, जानें कौन हैं साहिल खान की दूसरी बीवी एलेक्जेंड्रा

Mahakumbh 2025: महिलाओं की निजता का उल्लंघन, महाकुंभ में नहाती हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर की जा रही हैं लीक