Cyber Scam Alert : आजकल भारत में लगातार क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है। अभी हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया है, कि यह साइबर ठग (Cyber Scam) आजकल ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिन्हें अपने कार्यों को करने के लिए इंटरनेट का अधिक सहारा लेना पड़ता है।

जी हां इंटरनेट यूजर्स को ठगने के लिए यह साइबर अपराधी रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। यह साइबर अपराधी कुछ ऐसे ही खास शब्दों को सर्च करने के लिए लोगों को फोर्स करते हैं, जिन्हें सर्च करते ही आपकी सारी निजी जानकारी ऑनलाइन शेयर हो जाती है, न सिर्फ इतना बल्कि इस प्रोग्राम के कारण आपका अपने कंप्यूटर से नियंत्रण भी छिन जाता है।

जानिए Cyber Scam का पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइबर सिक्योरिटी कंपनी SOPHOS की तरफ से लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की गई है। कंपनी ने लोगों को सतर्क करते हुए बताया कि जो लोग गूगल पर "Are Bengal Cats Legal in Australia"? सर्च कर रहे हैं, उनकी निजी जानकारी ऑनलाइन शेयर हो जा रही है। जी हां कंपनी ने बताया कि ऐसा सर्च करने के बाद जो पहली लिंक आती है, उस पर क्लिक करने से Cyber Scam आपका सारा व्यक्तिगत डेटा ऑनलाइन शेयर हो जाता है।

कंपनी ने बताया कि अगर किसी यूजर्स ने इन 6 शब्दों को सर्च किया तो उस पर साइबर हमलों का शिकार होने का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है।

लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए किया जा रहा मजबूर

SOPHOS के अनुसार यूजर्स को इस लिंक या एडवेयर पर क्लिक करने के लिए काफी मजबूर किया जा रहा है। ऐसा वैध गूगल सर्च के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ-साथ चेतावनी में यह भी कहा गया कि यह स्कैमर्स सिर्फ ऐसे लोगों पर निशाना साधते हैं, जो अपने कार्यों को सर्च करने में "Australia" का प्रयोग अधिक कर रहे हैं।

SOPHOS ने यूजर्स को दी बड़ी सलाह

स्कैमर्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए SOPHOS ने लोगों को बड़ी चेतावनी दी है। SOPHOS का कहना है कि जब कोई यूजर्स सर्च रिजल्ट पर क्लिक करता है, तो उसकी सभी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स एक प्रोग्राम की सहायता से ऑनलाइन शेयर हो जाती है।

इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि अगर किसी ने भी गलती से इस शब्द को सर्च किया है, तो फिर उन्हें जल्द से जल्द अपना पासवर्ड परिवर्तित कर लेना चाहिए, ताकि वह स्क्वैमस के बढ़ते खतरे से बच सके और अपने निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स को हैक होने से बचाए।

Read More : Just Corseca : Realme Watch S2 को टक्कर देगी यह स्मार्ट वाच, 10 हजार से भी कम में दे रहा एडवांस टेक्नोलॉजी