Delhi Elections 2025: दिल्ली में इस समय चुनावी मेला लगा हुआ है। दरअसल 5 फरवरी को यहां विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं अब रिजल्ट की बारी है। शनिवार 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे, जिसमें फैसला हो जाएगा कि देश की राजधानी में किसकी सरकार आने वाली है।

फिलहाल जो शुरुआती रुझान हैं, उसके मुताबिक दिल्ली चुनाव 2025 (Delhi Elections 2025) में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला है। बीजेपी इस समय करीब 48 सीटों से आगे चल रही है। आगे इस रिपोर्ट में कुछ अग्रणी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करने वाले हैं।

Delhi Elections 2025: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार!

Delhi Elections 2025

दिल्ली विधानसभा में फिलहाल कमल खिलता हुआ दिख रहा है। आम आदमी की तुलना में भारतीय जनता पार्टी इस समय 70 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उनके बाद आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर मौजूद है। बता दें कि ये पहले 4 घंटे की मतगणना का परिणाम है।

इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि करीब 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले उन्होंने साल 1993 में अपनी सरकार बनाई थी। शुरुआत रुझानों के मद्देनजर दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। बता दें कि शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचने वाले हैं।

Delhi Elections 2025: बड़े-बड़े धुरंधरों का ऐसा है हाल

शुरुआती रुझानों पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी के अग्रणी नेता अरविंद केजरीवाल फिलहाल नई दिल्ली सीट पर 1800 वोट से पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा उनसे आगे चल रहे हैं। वहीं बार चुनावी दंगल में कूदने वाले यूपीएससी के शिक्षक अवध ओझा पडपड़गंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के रवींद्र सिंह नेगी ने उन्हें पछाड़ रखा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के रमेश बिधूड़ी तत्कालनी मुख्यमंत्री आतिशी सिंह से आगे चल रहे हैं।

Read More Here:

Zomato Rebranding: क्या सच में बंद हो जाएगा जोमैटो? क्या होता है "रिब्रांडिंग" का मतलब? इस रिपोर्ट में समझें

Ratan Tata: मोहिनी मोहन दत्ता की चमकी किस्मत, रातोंरात 500 करोड़ के बने मालिक, जानें कौन हैं ये शख्स जिसे मालामाल कर गए रतन टाटा

New Delhi, Arvind Kejriwal Election Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल 9 राउंड के बाद 1170 वोटों से पीछे चल रहे हैं, प्रवेश वर्मा आगे