Bigg boss 18 में इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ एक गधा भी है, जिसका नाम गधाराज है। लेकिन इसे शो में रखने पर PETA इंडिया ने आपत्ति जताई है। संगठन ने शो के मेकर्स और होस्ट 'सलमान खान (Salman Khan)' को एक पत्र भेजा है, जिसमें गधे को शो में रखने की आलोचना की गई है।

Bigg boss में दर्शकों की चिंताएं

PETA ने अपनी चिट्ठी में उल्लेख किया है कि उन्हें दर्शकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। संगठन के एडवोकेसी एसोसिएट शौर्य अग्रवाल ने कहा, "हमारे पास गधे को बिग बॉस के घर में रखने को लेकर कई चिंताएं आ रही हैं। ये चिंताएं गंभीर हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।"

Bigg boss में गधे का वास्तविक मालिक

शो में मौजूद गधा बिग बॉस (Bigg Boss) के द्वारा नहीं लाया गया, बल्कि यह कंटेस्टेंट गुणरत्ना (Gunaratna) का पालतू जानवर है। बताया गया है कि गुणरत्ना इसका इस्तेमाल दूध पर रिसर्च के लिए कर रहे हैं। हालांकि, PETA ने इस पर भी सवाल उठाया है कि गधे केवल अपने बच्चे के लिए दूध का उत्पादन करते हैं।

पिछले सीजनों का संदर्भ

PETA ने अपने पत्र में बिग बॉस के पिछले सीज़नों में लाए गए जानवरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले भी शो में तोता, मछली और कुत्ता जैसे जानवरों को शामिल किया गया था, जो कि पशु कल्याण के लिए सही नहीं है।

संगठन की अपील

PETA ने सलमान खान और मेकर्स से अपील की है कि गधे को शो से हटाकर उसे उनके संगठन को सौंपा जाए, ताकि उसे सही तरीके से सुरक्षित रखा जा सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि जानवरों को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना कोई मजाक नहीं है।

Read More : Bigboss 18 : BJP के विवादित नेता Tajinder pal singh bagga की हुयी एंट्री, जाने क्यों है इतने चर्चित