Gold Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम (GOLD PRICE) तो आए दिन घटते बढ़ते रहते‌ ही हैं। नवरात्रि के इस खास अवसर पर सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अगर आप भी सोने में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत में रोजाना सोने की कीमतों के बारे में अप टू डेट जानकारी होना जरूरी है। सोने की प्रतिदिन की कीमतों पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश करने में सहायता मिल सकती है।

सोने में करना चाहते है निवेश

सोना (Gold) लोगों के लिए एक आभूषण तो होता ही है, इसके साथ-साथ यह धन निवेश करने का भी अच्छा साधन माना जाता है। अगर आप भी सोने में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं या अपने लिए सोने की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आपको सोने की खरीदारी से पहले उससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां इस आर्टिकल के जरिए मिल सकती हैं।

सोने की कीमतों (GOLD PRICE) में तो लगातार परिवर्तन होता ही रहता है। सोने की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव सामने आता है वह कई कारकों से प्रभावित होता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें, भारतीय रुपए और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट और स्थानीय मांग विशेष रूप से दिवाली और धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान और ग्लोबल आर्थिक विकास आदि शामिल है। आज नवरात्रि की शुरुआत पर ही सोने की कीमतों में काफी परिवर्तन देखने को मिला जिसका मुख्य असर भारत के कई शहरों में नजर आया।

देश के विभिन्न शहरों में GOLD PRICE देखे

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें (GOLD PRICE) अलग-अलग होती हैं। क्योंकि देश में अभी गोल्ड के रेट को लेकर एक नई दर निर्धारित नहीं हो सकी है। अलग राज्य और अलग शहरों के लोकल टैक्स और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के अतिरिक्त कुछ खास फैक्टर्स भी सोने के दाम (Gold Price) पर गहरा असर डालते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि देश के विभिन्न शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में सोने के ताजा भाव क्या है। आइए जानते हैं आगे।


दिल्ली में सोने की कीमत

भारत की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों (GOLD PRICE) को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, क्योंकि यहां लोग अधिकतर सोने के आभूषणों का बड़ी मात्रा में निवेश करने के लिए अधिकतर सोने की खरीदारी करते रहते हैं। आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम, वही 24 कैरेट सोने की कीमत ₹60,000 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

सोने की इस बदलती कीमत पर सबसे अधिक प्रभाव अंतरराष्ट्रीय बाजार का होता है। इसके साथ-साथ और भी कई कारण होते हैं जिनसे सोने की कीमतों में परिवर्तन होता रहता है।

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 54, 800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई भारत का वित्तीय केंद्र है, जहां सोने की मांग सबसे अधिक रहती है। त्योहार और शादी के समय इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है।

चेन्नई में सोने की कीमत

आज चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 55,300 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। चेन्नई में सोने की मांग सबसे अधिक रहती है। यहां लोग सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह में अधिकतर सोने का उपयोग करते हैं, इन्हीं कारणों के चलते दक्षिण भारत में सोने की खरीदारी का एक अलग ही महत्व है।

कोलकाता में सोने की कीमत

कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 54,900 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। कोलकाता पूर्वी भारत का प्रमुख शहर है, जहां सोने की कीमतों में परिवर्तन होता रहता है। यहां लोग सोने का अधिकतर निवेश करते हैं। यहां त्योहारों के समय सोने की मांग भारी मात्रा में होती है।

बेंगलुरु में सोने की कीमत

भारत के आईटी हब नाम से फेमस बेंगलुरु मैं आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 54,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,600 प्रति 10 ग्राम रही। यहां भी इसका निवेश अधिक मात्रा में होता है।

सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले खास कारण

सोने के दामों (Gold Price) में अक्सर उतार-चढ़ाव लगा रहता है, जोकि वैश्विक बाजार, डॉलर की कीमत, महंगाई और विभिन्न आर्थिक कारणों पर निर्भर होता है। आइए जानते हैं वह कौन से कारण है।

1) अंतरराष्ट्रीय बाजार

वैश्विक सोने की कीमतों का सीधा असर भारत पर पड़ता है।

2) डॉलर की कीमत

सोने की कीमतों पर डॉलर की कीमतें भी खास प्रभाव डालती हैं। जी हां जब डॉलर की अपेक्षा भारतीय रुपया मजबूत या कमजोर होता है, तो सोने की कीमतों में परिवर्तन निश्चित है।

3) महंगाई

बढ़ती महंगाई का भी सोने की कीमतों पर काफी खास असर पड़ता है।

4) ब्याज दरें

जब ब्याज दर कम होती है, तो लोग सोने का अधिक मात्रा में निवेश करने लगते हैं, जिससे इसकी कीमतो पर असर पड़ता है और कीमतें बढ़ जाती है।

READ MORE : Sahara India Refund Start : सहारा इंडिया में निवेश करने वालों के लिए खुसखबरी, डूबा हुआ पैसे इस समय से मिलेगा होगा शुरू, जाने अगर इस लिस्ट में होगा नाम तो वापस होगा पूरा पैसा