Good News : भारत सरकार इस समय गरीबों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिनका उद्देश्य लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार करना है। जी हां सरकार की कई योजनाएं तो ऐसी है जिसमें किसानों के हित को सबसे ऊपर रखा गया है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)' लागू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि के लिए प्रेरित करना है।

सरकार अपनी इस योजना के अंतर्गत किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार करना चाहती है, जिससे कृषि में आने वाले खर्चो का बोझ किसानों पर ना पड़े। सरकार की इन्हीं योजनाओं में किसानों की 'कर्ज माफी योजना' भी शामिल है जिसमें सरकार गरीब किसानों का बैंक लोन माफ कर उन्हें आगे बढ़ाना चाहती है।

सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों का लोन माफ करना है, जिससे उनके आर्थिक स्तर में सुधार हो सके। सरकार का यह फैसला सुन किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देश के एक राज्य से किसानों की लोन माफी को लेकर बड़ी खुशखबरी भी सामने आई है।

सरकार ने किसानों को दिया Good News

यहां देश के जिस राज्य के बारे में बात की जा रही है, वह कोई और नहीं बल्कि हरियाणा है, जहां की सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी छा गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों के कर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर कई अहम फैसला लिए गए हैं, जो किसानों में खेती किसानी को लेकर एक नई उम्मीद जगा सकते है।

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने किसानों के कर्ज माफी के तहत लगभग उनका 133 करोड़ रुपए का लोन माफ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहा कि पिछले साल प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए यह फैसला लिया कि वह किसानों को 137 करोड़ रुपए का कर्ज भी प्रदान करेंगे, ताकि किसान खेती किसानी में आगे बढ़ सके।

MSP को लेकर भी लिया बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से किसानों के हित देखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अब राज्य सरकार 14 की जगह 24 फसलों को MSP पर खरीदेगी। वही केंद्र की तरह राज्य सरकार ने भी 10 नई फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ उनके स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।

कर्ज के बोझ से किसानों को मिलेगी राहत

हरियाणा सरकार के इस फैसले से किसानों को कर्ज के बोझ से तो राहत मिलेगी ही मिलेगी इसके साथ-साथ MSP की बढ़ोतरी से उनकी आमदनी में भी सुधार होगा। सरकार का यह कदम न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में सहायक साबित होगा, बल्कि इससे खेती - किसानी के क्षेत्र में भी कई बदलाव नजर आएंगे।

किसानों के हित में उठाया गया हरियाणा सरकार का यह कदम बहुत अधिक सराहनीय है। उम्मीद जताई जा रही है कि देश के अन्य राज्यो में भी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ऐसी ही योजनाओं का ऐलान किया जाएगा, जिससे पूरे देश के किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार हो सके और खेती किसानी की तरफ उनका रुझान भी बढ़ सके।

Read More : BSNL Plan : BSNL ने सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की तोड़ी कमर, मात्र इतने में यूजर्स को दे रहा 3300 GB डाटा