IPL 2025: गुजरात टाइटंस पिछले आईपीएल सीजन के प्रदर्शन को भूलकर आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने उतरेगी। शुभमन गिल एक बार फिर इस टीम की कप्तानी करते हुए दिखने वाले हैं। साथ ही उनके स्क्वॉड में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं।
पिछले साल मेगा ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने कई सारे धुरंधर क्रिकेटरों को नीलामी के तहत अपनी टीम में शामिल किया था। बता दें कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) संस्करण में गुजरात पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ने वाली है। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इस टीम के शेड्यूल पर नजर डालने वाले हैं।
IPL 2025: पंजाब के खिलाफ होगा गुजरात का पहला मैच

2022 आईपीएल की विजेता टीम गुजरात टाइटंस 25 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। पहले मुकाबले में उनकी भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होने वाली है। वहीं वह अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने उतरेगी। 18 मई को होने वाले आईपीएल 2025 (IPL 2025) इस मैच की मेजबानी अहमदाबाद करने वाला है।
IPL 2025: कुछ इस प्रकार है गुजरात का शेड्यूल
25 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (अहमदाबाद)
29 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (अहमदाबाद)
2 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम आरसीबी (बेंगलुरु)
6 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)
9 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
12 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)
19 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (अहमदाबाद)
21 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम केकेआर (कोलकाता)
28 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (जयपुर)
2 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद)
6 मई - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)
11 मई - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली)
14 मई - गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (अहमदाबाद)
18 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सीएसके (अहमदाबाद)
Read More Here:
IND vs PAK Dream 11 Prediction: महामुकाबले की पिच, हेड टू हेड, फैंटेसी टीम, इस रिपोर्ट में पढ़ें