IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले खिताब की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स आगामी संस्करण में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को करेगी। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में केएल राहुल इस टीम की अगुवाई करते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन में ऋषभ पंत के हाथों में ये बड़ी जिम्मेदारी थी।

हालांकि पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने पंत को रिलीज कर दिया। अब केएल नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से दिल्ली कैपिटल्स के शेड्यूल पर विचार करने वाले हैं।

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ होगा दिल्ली का पहला मैच

IPL 2025

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के कम्प्लीट शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इसके मुताबिक केएल राहुल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच 24 मार्च को विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा।

वहीं दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेलने उतरेगी। 15 मई को यह मैच खेला जाएगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करने वाला है।

IPL 2025: कुछ इस प्रकार रहेगा दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल

24 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (विशाखापट्टनम)

30 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (विशाखापट्टनम)

5 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सीएसके (चेन्नई)

10 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी (बेंगलुरु)

13 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

16 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली)

19 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद)

22 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)

27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी (दिल्ली)

29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर (दिल्ली)

5 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)

8 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (धर्मशाला)

11 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)

15 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)

Read More Here:

Sahil Khan Wedding: फिटनेस आइकन ने अपने से 26 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, जानें कौन हैं साहिल खान की दूसरी बीवी एलेक्जेंड्रा

Mahakumbh 2025: महिलाओं की निजता का उल्लंघन, महाकुंभ में नहाती हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर की जा रही हैं लीक