IPL 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अभी तक आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के लिए रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान नहीं कर पाया है। लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि बीसीसीआई (BCCI) टीमों को 6 से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं देगा, जिसमें 'राइट टू मैच' कार्ड का भी इस्तेमाल शामिल होगा और एक टीम अधिकतम 5 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है।

इसमें सबसे ज्यादा दुविधा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए रहने वाली है। जो पिछले सीजन प्लेऑफ (Playoff) तक पहुंची थी, अब अपनी टीम के लिए अहम फैसले लेने की दहलीज पर खड़ी है। RCB अपने कप्तान फाफ डू प्लेसिस को शायद ही रिटेन करें। लेकिन इनके अलावा इन पांच खिलाड़ियों को टीम रिटेन कर सकती है।

1. विराट कोहली

RCB के लिए सबसे पहली और स्पष्ट पसंद विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। भले ही उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल (IPL) में वो अभी भी फ्रेंचाइजी के लिए बेहद उपयोगी हैं। आईपीएल 2024 सीजन में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने 741 रन बनाए थे। RCB उन्हें रिटेन न करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।

2. मोहम्मद सिराज

RCB के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी रिटेंशन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। सिराज का पिछले सीजन IPL में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी उन पर भरोसा दिखा सकती है।

3. यश दयाल

गुजरात टाइटंस (GT) से RCB में आने के बाद यश दयाल (Yash Dayal) ने शानदार प्रदर्शन किया है। IPL 2024 में उनका खेल इतना प्रभावशाली रहा कि उन्होंने नेशनल टीम के सिलेक्टर्स को भी प्रभावित किया है। वो भविष्य में RCB के अहम खिलाड़ी बन सकते हैं और भारतीय टीम में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं।

4. रजत पाटीदार

पिछले कुछ सालों में RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को रिटेन करना लगभग तय है। मिडिल ऑर्डर में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि उनके स्थान के लिए टीम में कोई खास प्रतिस्पर्धा नहीं है।

5. विल जैक्स

पिछले साल IPL में ग्लेन मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के बाद RCB विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट में विल जैक्स को बरकरार रख सकती है। हालांकि, अगर टीम यश दयाल को भी रिटेन करना चाहती है, तो विल जैक्स और कैमरन ग्रीन में से किसी एक को चुनना होगा। संभावना है कि फ्रेंचाइजी ग्रीन की जगह जैक्स को प्राथमिकता दे सकती है।

READ MORE : बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज में Ishan Kishan का चयन मुश्किल, इस खिलाड़ी की चमकेगी किस्मत