IPL 2025: साल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले खिताब की तलाश है। पहले दो सीजन में यह टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल रही थी। हालांकि पिछले सीजन में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। यही वजह है कि इस टीम ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया।

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई करते हुए नजर आने वाले हैं। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इस टीम के शेड्यूल पर चर्चा करने वाले हैं।

IPL 2025: पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

IPL 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। 24 मार्च को यह मैच खेला जाएगा। विशाखापट्टनम का मैदान इस धमाकेदार मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। ऋषभ पंत पहले ही मैच में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के विरुद्ध खेलने उतरेंगे। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

IPL 2025: कुछ इस प्रकार है इस टीम का पूरा शेड्यूल

24 मार्च - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (विशाखापट्टनम)

27 मार्च - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)

1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (लखनऊ)

4 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (लखनऊ)

6 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम केकेआर (कोलकाता)

12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)

14 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सीएसके (लखनऊ)

19 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (जयपुर)

22 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (विशाखापट्टनम)

27 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)

4 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (धर्मशाला)

9 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम आरसीबी (लखनऊ)

14 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद)

18 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (लखनऊ)

Read More Here:

IPL 2025: केएल राहुल करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, 24 मार्च को होगा इस टीम का पहला मैच, देखें दिल्ली का पूरा शेड्यूल