टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए अच्छी खबर आई है। उन्हें झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) सीजन के लिए झारखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया है। JSCA ने बुधवार को आगामी रणजी सीजन के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

झारखंड टीम की कप्तानी Ishan Kishan को सौंपी

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते बीसीसीआई (BCCI) का ध्यान आकर्षित किया है। इससे पहले, बुची बाबू टूर्नामेंट में भी उन्हें झारखंड की कप्तानी करने का मौका मिला था। ईशान की नेतृत्व क्षमता और खेल में निरंतरता ने उन्हें एक बार फिर झारखंड की 16 सदस्यीय टीम की कमान दी है।

झारखंड की टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो ईशान के नेतृत्व में अपने खेल को और निखारने की कोशिश करेंगे। वही हाल ही में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दलीप ट्रॉफी में भारत सी के लिए शानदार शतक लगाया था।

इसके बाद ईरानी कप में भी उन्होंने शेष भारत का प्रतिनिधित्व किया और 38 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार मजबूत प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान इस सीजन में शानदार प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल और झारखंड का पहला मैच

2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। झारखंड टीम अपना पहला मुकाबला असम के खिलाफ खेलेगी। झारखंड को एलीट ग्रुप में रखा गया है, जिसमें असम, रेलवे, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु की टीमें शामिल हैं।

झारखंड टीम -

ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नाजिम सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मनीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार।

Read More : Nitish Kumar Reddy के क्रिकेटर बनने का सफ़र है बड़ा रोचक, कभी पिता ने छोड़ी थी नौकरी तो कई रात गुजारनी पड़ी थी खाली पेट