Kaun Banega Crorepati: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (KBC 16) का विनर घोषित हो गया है। 22 साल के चंद्रप्रकाश ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 1 करोड़ रुपए जीत कर रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह इस सीजन के पहले करोड़पति बन चुके हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के 16 सीजन में कश्मीर के रहने वाले चंद्र प्रकाश से अमिताभ बच्चन ने ढेर सारी बातचीत की।

इन्होंने गेम को बहुत ही बेहतरीन तरीके से खेला है। वही 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के विनर चंद्र प्रकाश को पैसों के अलावा कई सारे तोहफे भी दिए गए हैं।

Kaun Banega Crorepati से चमकी किस्मत

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati16) के विनर बनकर चंद्रप्रकाश की किस्मत चमक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्र प्रकाश को अपनी पहली कमाई के तौर पर एक करोड़ रुपए जीत की रकम तो मिला ही है उनके अलावा उन्हें एक सोने का सिक्का, पंखा और एक लग्जरी कार भी मिली है।

आपको बता दें शो के दौरान कुछ एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने वाले प्रतियोगियों के बीच में 'जल्दी 5' राउंड होता है। इस राउंड के दौरान दो प्रतियोगियों को आमने-सामने खड़ा किया जाता है इसके बाद उनमें से पांच सवाल पूछे जाते हैं, जो जितने ज्यादा सवालों के जवाब देते हैं उन्हें हॉट सीट पर पहले आने का मौका मिलता है इसके बाद इस प्रतियोगी को एक सोने का सिक्का दिया जाता है। उसके बाद सवाल आगे बढ़ते हैं और एक पंखा भी उपहार में दिया जाता है

READ MORE : Shikhar dhawan ने एक महीने बाद खोला संन्यास का राज, बताया क्यों लिया संन्यास कौन है जिम्मेदार ?

प्रत्येक सवाल पर मिलती है इतनी रकम

आपको बता दें Kaun Banega Crorepati में 10 सवालों के जवाब 90 सेकंड के अंदर पूछे जाते हैं। जितने जवाब सही होते हैं उतनी रकम प्रतियोगियों को मिलती है। प्रत्येक सवाल की रकम 10 हजार रुपए होती है। कुछ प्रतियोगी एक करोड़ के सवाल तक पहुंचे लेकिन जवाब नहीं पता होने के कारण उन्हें सिर्फ 50 लाख रुपए ही मिल सके। लेकिन चंद्र प्रकाश ने सवाल का जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए।