Oscar Award 2025 : इस समय दुनिया भर में 97वें अकादमी अवार्ड 2025 (Oscar Award 2025) के लिए लगातार नॉमिनेशन जारी है। जी हां दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों का अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन किया जा रही है। जहां किरण राव की फिल्म 'लापता लेडिस (Laapataa Ladies)' ऑस्कर 2025 (Oscar Award 2025) के लिए चुनी जा चुकी है, वहीं फिर से भारत की तरफ से एक और फिल्म ने तहलका मचा दिया है।

जी हां फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) द्वारा अब संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' का भी वेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।

फिल्म के मुख्य किरदार

संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' का बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के तौर पर नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म का चयन ब्रिटिश एकेदमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) द्वारा किया गया है। इसमें अहम भूमिका शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार ने निभाई है।

Cannes Film Festival 2024 में संजय सूरी की फिल्म 'संतोष' का प्रीमियर हुआ था, जिसे यूके में रिलीज किया गया, और ब्रिटिश फिल्म मेकर्स द्वारा सराहा गया। इससे पहले यह फिल्म विदेश में भी तहलका मचा चुकी है।

फिल्म की कहानी बेहद रोमांचक

संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसमें उत्तर भारत के एक गांव की क कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है जोकि दुल्हन तो बनती है, लेकिन उसकी खुशियों में किसी की नजर लग जाती और वह अधिक समय तक नहीं टिक पाती। जी हां जल्द ही उस नई नवेली दुल्हन के पति का निधन हो जाता है। पति के निधन के बाद महिला को अपने पति की पुलिस कांस्टेबल वाली नौकरी मिल जाती है, इसके बाद उस महिला को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

जी हां सबसे बड़ी चुनौती तो उस समय उस महिला के जीवन में आती है, जब एक नाबालिक लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाने का काम उसे सौंपा जाता है। जी हां इस फिल्म की कहानी महिलाओं की स्थिति बयां करती है।

Oscar Award 2025 का कब होगा ऐलान

97वें Oscar Award 2025 के कार्यक्रम का प्रसारण शाम 7:00 बजे लाइव होगा इसकी घोषणा 2 मार्च 2025 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में की जाएगी।

इससे पहले भारत कब बना Oscar Award

भारत भले ही साल 2024 में 96वें ऑस्कर (Oscar Award) में विजेता नहीं बन सका लेकिन 95वें ऑस्कर अवार्ड में भारत का दबदबा बरकरार रहा। जी हां एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी के अवार्ड से नवाजा गया था, जिसका नामांकन रिहाना और लेडी गाना के गानों के साथ किया गया था।

इसके अतिरिक्त कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित दो अनाथ हाथियों पर बनी डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' को भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया।

Oscar Award 2025 के लिए भेजी गई यह फिल्में

भारत की तरफ से ऑस्कर 2025 (Oscar Award 2025) के लिए हिंदी साउथ और मराठी को मिलाकर लगभग 29 फिल्में ऑस्कर में एंट्री लेने के लिए भेजी गई, जिनमें 'कल्कि 2898 एडी', 'एनिमल', 'चंदू चैंपियन', 'श्याम बहादुर', 'गुडलक', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', 'मैदान', 'आर्टिकल 370', 'हनुमान', 'श्रीकांत', 'थंगालन', समेत कई फिल्मों के नाम शाम

READ MORE : Kaun Banega Crorepati : KBC 16 के पहले विनर बने चंद्रप्रकाश, 5 सवाल के जवाब देकर रातोरात बने करोड़ पति