Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में जहां एक तरफ लोग संगम की पवित्र नदी में स्नान करने जाते हैं, वहीं कुछ लोग इसे अपने व्यापार का भी जरिया बना रहे हैं। अलग-अलग तरीके निकालकर लोग पैसा बना रहे हैं। हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। इसके मुताबिक एक शख्स लोगों को घर बैठे-बैठे स्नान करवा रहा है।
इसे डिजिटल स्नान कहा जा रहा है। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से जुड़े अजीबोगरीब वाकयों में ये वाकया भी शूमार हो गया है। आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
Mahakumbh 2025: डिजिटल स्नान के जरिए कमाए पैसे

दरअसल सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स लोगों को डिजिटल स्नान करवा रहा है। यानि जो लोग महाकुंभ 2025 नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें यह व्यक्ति ऑनलाइन स्नान करवा रहा है। इसके लिए वह 1100 रुपये चार्ज करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस व्यक्ति का नाम दीपक गोयल है। यह लोगों से अपने व्हॉट्सएप के जरिए उनकी तस्वीरें मंगवाता है। उसका दावा है कि इन फोटोज को वह संगम में डुबकी लगाता है। यानि लोग इसके माध्यम से ऑनलाइन स्नान करते हैं।
Mahakumbh 2025: सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
इस पूरे वाकये पर लोग दो समूह में बंट गए हैं। एक ग्रुप ने इसकी जमकर आलोचना की। उनका कहना है कि ये शख्स लोगों की मासूमियत का फायदा उठा रहा है। भोली-भाली जनता की आस्था का मजाक बनाकर पैसे कमा रहा है। वहीं दूसरे ग्रुप के लोग इसपर चुटकी ले रहे हैं। उन्होंने "आपदा में अवसर" ढूंढने जैसी बात कहकर इसका आनंद ले रहे हैं।
Read More Here: