आईपीएल (IPL) की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने 2024 के मेगा नीलामी से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (MAHELA JAYAWARDENE) को फिर से अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने 2017 से 2022 तक भी इसी भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहे थे और उनकी कोचिंग में मुंबई ने 2017, 2019 और 2020-21 में आईपीएल खिताब जीते थे।

जयवर्धने की MUMBAI INDIANS टीम में वापसी

महेला जयवर्धने (MAHELA JAYAWARDENE) ने मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के साथ फिर से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा, “मुंबई इंडियंस परिवार के साथ मेरी यात्रा हमेशा सीखने और विकास की रही है। 2017 में हमने एक प्रतिभाशाली टीम बनाकर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित किया था और हम इसमें सफल भी रहे।”

उन्होंने आगे कहा, “अब एक बार फिर उसी भूमिका में लौटकर मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देने का मौका मेरे लिए एक रोमांचक चुनौती है, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है।”

हार्दिक की जगह रोहित हो सकते MUMBAI INDIANS के कप्तान

महेला जयवर्धने (MAHELA JAYAWARDENE) की कोचिंग में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। दोनों की जोड़ी ने मिलकर तीन बार (2017, 2019, 2020) में मुंबई को चैंपियन बनाया है। अब जब जयवर्धने फिर से कोच बने हैं, तो संभावना है कि रोहित शर्मा टीम की कमान एक बार फिर संभाल सकते हैं। जयवर्धने और रोहित की यह साझेदारी फिर से मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) को आईपीएल खिताब जिताने की दिशा में आगे बढ़ा सकती है।

हालांकि, आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था, जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह सीजन रोहित शर्मा का मुंबई के साथ आखिरी हो सकता है। लेकिन अब जब मार्क बाउचर ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है और जयवर्धने की वापसी हुई है, तो यह संभव है कि टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।

READ MORE : IND VS NZ : TEST SERIES से पहले न्यूजीलैंड के कोच का आया बड़ा बयान, बोले - भारतीय टीम का मतलब बड़ी चुनौतियों का सामना.....