Maruti Ertiga : इस समय दिवाली की धूम मची हुई है और अधिकतर भारतीय ग्राहक दिवाली के इस खास अवसर पर सबसे अधिक नई फोर व्हीलर गाड़ियां खरीदने का प्लान करते हैं। जी हां इनमें से ग्राहकों को 7 सीटर फोर व्हीलर गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आती है, क्योंकि यह गाड़ी बड़ी फैमिली के लिए काफी बेहतर रहती है। जब भी 7 सीटर फोर व्हीलर गाड़ी की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में मारुति सुजुकी की अर्टिगा (Maruti Ertiga) का नाम आ जाता है, क्योंकि यह गाड़ी 7 सीटर सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली फोर व्हीलर गाड़ी है।
भारतीय बाजार में इसके दो सीएनजी वेरिएंट मौजूद हैं पहला VXI (ऑप्शनल) और दूसरा ZXI (ऑप्शनल) है। आजकल गाड़ी का शौक रखने वाले लोग सिर्फ 2 लाख के डाउन पेमेंट पर मारुति अर्टिगा फाइनेंस करा लेते हैं।
Maruti Ertiga की क्या है खूबियां
इस 7 सीटर फोर व्हीलर गाड़ी में इन्फोटेनमेंट के लिए स्क्रीन के साथ ही अच्छा साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, 1462 CC तक के पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट की सुविधा उपलब्ध है। अगर ट्रांसमिशन की बात करें तो मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
सीएनजी वेरिएंट में यह फोर व्हीलर गाड़ी लगभग 26 से 27 किलोमीटर तक का माइलेज देने की क्षमता रखती है। अब आइए अर्टिगा सीएनजी के दोनों वेरिएंट की फाइनेंस डिटेल के बारे में बात करते हैं।
Maruti Ertiga VXI ऑप्शनल CNG लोन डाउन पेमेंट EMI डिटेल्स
सबसे पहले हम मारुति अर्टिगा के VXI (Maruti Ertiga VXI) यानी बेस सीएनजी वेरिएंट के एक्स शोरूम प्राइस के बारे में बात करेंगे। इस 7 सीटर फोर व्हीलर गाड़ी का एक्स शोरूम प्राइस 10.78 लाख रुपए है। वहीं ऑन रोड यह गाड़ी आरटीओ चार्जेस, फोर व्हीलर इंश्योरेंस चार्ज और कुछ अन्य चार्ज लगाकर आपको 12.49 लाख रुपए की कीमत पर मिल सकेगी।
अगर दिवाली के इस खास अवसर पर अर्टिगा के इस सीएनजी वेरिएंंट को 2 लाख रुपए की डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस कराते हैं और इसका इंटरेस्ट रेट 9% प्रतिशत का रहता है, तो आपको इस फोर व्हीलर गाड़ी के लिए 10.49 लाख रुपए का लोन लेना पड़ेगा। उसके बाद मासिक किस्त के रूप में 5 सालो तक के लिए आपको 21,776 रुपए ईएमआई देनी होगी। मारुति अर्टिगा सीएनजी वीएक्सआई ऑप्शनल को 5 सालों के लिए फाइनेंस कराने में आपको 2.57 लाख रुपए ब्याज चुकाना पड़ेगा।
Maruti Ertiga ZXI ऑप्शनल CNG लोन डाउन पेमेंट EMI डिटेल्स
वही मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Ertiga) के टॉप सीएनजी वेरिएंट अर्टिगा जेडएक्सआई ऑप्शनल सीएनजी का एक्स शोरूम प्राइस 11.88 लखख रुपए और ऑन रोड प्राइस 13.75 लाख रुपए है। अगर आप इस फोर व्हीलर गाड़ी को 2 लाख में डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस कराते हैं, तो इसके लिए आपको 11.75 लाख रुपए का लोन लेना पड़ेगा।
अगर इस लोन पर आपको 9% ब्याज दर मिलती है, और मासिक किस्त के रूप में 5 सालों तक लोन चुकाते हैं तो आपको प्रति महीने 24,391 रुपए चुकाने पड़ेंगे। मारुति अर्टिगा इस मॉडल पर लोन कराने पर आपको 2.88 लाख रुपए का ब्याज देना पड़ेगा।
READ MORE : लखनऊ सुपर जाएंट्स KL RAHUL को नही करेगी रिटेन, इन तीन खिलाड़ियों का रिटेन हुआ कन्फर्म, देखे लिस्ट