Mawra Hocane Marriage: बॉलीवुड फिल्म "सनम तेरी कसम" में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने शादी रचा ली है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने पाकिस्तान के ही एक्टर अमीर गिलानी को अपना जीवन साथी मान लिया है।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन दोनों आर्टिस्ट ने शादी से जुड़ी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपलोड की जिसके बाद फैंस को इसकी जानकारी मिली। आगे इस रिपोर्ट में हम जानेंगे अमीर गिलानी कौन हैं, जिसके साथ मावरा (Mawra Hocane Marriage) की शादी हुई है।

Mawra Hocane Marriage: एक्ट्रेस विवाह के बंधनों में बंधी

Mawra Hocane Marriage

पाकिस्तान की अभिनेत्री मावरा हुसैन इस समय काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर जमकर चर्चाएं बटोर रही हैं। मावरा ने पिछले दिनों अमीर गिलानी जोकि पाकिस्तान के अभिनेता हैं, उन्हें अपना हमसफर चुन लिया।

सोशल मीडिया पर दोनों के निकाल की तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों 5 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो लिए। 32 साल की एक्ट्रेस ने निकाल की तस्वीरें साझा कर लिखा, "और सारी उथल पुथल के बीच मैंने तुम्हें पा लिया। बिस्मिल्लाह 5.2.25"

https://www.instagram.com/p/DFsPRAogAtQ/?utm_source=ig_web_copy_link

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

Mawra Hocane Marriage: जानें कौन हैं पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन भारत में भी काफी मशहूर हैं। दरअसल उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म सनम तेरी कसम में काम किया था। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे नजर आए थे। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया था। दूसरी तरफ उनके हमसफर अमीर गुलानी एक पाकिस्तानी एक्टर और गायक हैं। उन्हें हम टीवी के शो "सबात" में हसन फरीद के कैरेक्टर के लिए जाना जाता है।

Read More Here:

Cristiano Ronaldo: मेसी या रोनाल्डो में कौन बेहतर? खुद क्रिस्टियानो ने हालिया इंटरव्यू में दिया जवाब, जानें किसका लिया नाम

International Masters League: सचिन-लारा जैसे दिग्गज मैदान पर लगाएंगे चौके-छक्के, जानें कब और खेला जाएगा टूर्नामेंट

Sanam Teri Kasam की सरु ने किया निकाह, सात जन्मों के बंधन में बंधे मावरा होकेन-अमीर गिलानी