आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों की निगाहें खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट पर हैं। मुंबई इंडियंस, जो अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है, इस बार भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक दिलचस्प सुझाव दिया है।

Rohit Sharma को कप्तान के तौर पर ही खेलना चाहिए

मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अब केवल कप्तान के रूप में खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, "रोहित एक महान कप्तान हैं और उनके पास टी20 विश्व कप का अनुभव है। उनकी रणनीतिक समझ अद्वितीय है, और इससे टीम को काफी लाभ मिल सकता है।"

IPL 2025 में आरसीबी को बनाना चाहिए कप्तान

कैफ ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रोहित शर्मा के खेलने पर अपनी राय रखे है। उनका कहना है कि आरसीबी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। "वे एक बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। भले ही वे बल्लेबाज के रूप में पहले की तरह रन न बना सकें, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है."

कैफ ने कहा, आरसीबी की कप्तानी की स्थिति भी चर्चा का विषय है। विराट कोहली ने 2022 में कप्तानी छोड़ दी थी और फाफ डु प्लेसिस ने उसे संभाला था। हालांकि, डुप्लेसिस की उम्र अब 40 वर्ष है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा 37 वर्ष के हैं, लेकिन उनके पास कप्तानी का व्यापक अनुभव है।

मुंबई इंडियंस का कप्तान बदलाव

पिछले सीजन IPL में, मुंबई इंडियंस ने अचानक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था। यह कदम टीम के लिए चौंकाने वाला था, खासकर जब रोहित को पहले इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर, टीम ने एक नया अध्याय शुरू किया। लेकिन अब, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में संभावित बदलावों की चर्चा शुरू हो गई है।

Read More : Tom Moody ने दिया बयान, बोले- Hardik Pandya 18 करोड़ के लायक नही बल्कि ये दो खिलाड़ी है असली हकदार