IPL 2025: वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) ने आईपीएल (IPL) में अपनी 'घर वापसी' की है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें आगामी आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। इससे पहले भी म्हाम्ब्रे एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं और अब वह मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर टीम के गेंदबाजों को प्रशिक्षण देंगे।

Mumbai Indians के लिए पहले भी कोचिंग की

53 वर्षीय म्हाम्ब्रे हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 world Cup 2024) जीतने वाली भारतीय टीम(Team India) के बॉलिंग कोच रहे हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बयान में कहा है कि "पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बेहद प्रभावशाली होगी। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजी को एक बेहतरीन लाइनअप में तब्दील करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

वही आपको बता दें कि पारस म्हाम्ब्रे ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई (Mumbai Indians) की कोचिंग टीम में योगदान दिया था। उन्होंने 2013 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में भी अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग टी20 में भी सफलता प्राप्त की, जिसमें म्हाम्ब्रे का योगदान रहा।

भारत के लिए दो टेस्ट खेले

मुंबई में जन्मे पारस म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल पांच अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। लेकिन उनका कोचिंग करियर काफी अच्छा रहा है। वें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और भारत के लिए एनसीए में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। जहां उन्होंने कई तेज गेंदबाजों को तराशा है।

वही इसका फायदा मुंबई इंडियंस भी उठाना चाहेगी। टीम ने हाल ही में महेला जयवर्धने को फिर से अपना हेड कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने 2017-2022 तक इस भूमिका में थे और अब उनकी वापसी से टीम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पिछले सीजन में एमआई का प्रदर्शन अपेक्षाकृत खराब रहा था, और अब नए कोचिंग स्टाफ के साथ उन्हें वापसी की उम्मीद है।

Read More : IPL 2025 से पहले रोहित शर्मा की स्थिति पर बड़ा सवाल, आश्विन ने बताया उनका मूल्य