PM Kisan 18th Installment 2024 : सरकार ने सभी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए 'प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत 18वीं किस्त जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है। जी हां यह 5 अक्टूबर को किसी भी समय किसान भाइयों के खातों में आ सकती है।

अगर आप भी 'पीएम किसान योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ उठा रहे हैं तो आइए जानते हैं कि सभी किसान भाइयों के बैंक अकाउंट में ₹2000 भेजे जाएंगे। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह से आपको पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा।

देश के छोटे और सीमांत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम है 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वह कृषि की तरफ अग्रसर हो सके।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता तीन सामान किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे वह कृषि कार्य में आने वाले खर्चो को आसानी से पूरा कर सकें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 18वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2018 में किसानों को आर्थिक सहायता देने हेतु 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' शुरू की गई थी, अब अक्टूबर 2024 को 18वीं किस्त जारी की गई है। जिसके अंतर्गत ₹2000 की आर्थिक सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में आएगी। सरकार की इस योजना से लाखों किसानों को लाभ हुआ है। उनकी आर्थिक स्थिति और खेती के काम को आगे बढ़ाने में उन्हें सरकार से काफी सहायता मिली है।

किस्त की राशि और पात्रता

प्रधानमंत्री 'किसान सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की नकद सहायता दी जाती है, जो कि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना के माध्यम से सरकार को तीन बराबर किस्त ₹2000 हर तीन से चार महीने में मिलते हैं। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे करने होते हैं, जिनमें उनको अपनी जमीन का रिकॉर्ड, आधार कार्ड की जानकारी और बैंक खाते की जानकारी देनी होती है।

कैसे करें पेमेंट स्टेटस चेक

सरकार की तरफ से 'किसान सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। 18वीं किस्त का भुगतान आपके खाते में हुआ या अभी नहीं हो सका इसे चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित विधि अपनानी होगी।

1) सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2) फिर आपको Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

3) इसके बाद आपको फॉर्म को फिल करना होगा, जिसमें अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर सही से भरना होगा। फिर 'Get Data' बटन पर क्लिक करना होगा।

3) एक नया पेज खुल जाएगा जिससे आप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। जी हां आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त का ट्रांसफर कितनी डेट को हुआ है।


अगर पेमेंट स्टेटस में आ रही समस्या

अगर आपने अपना पेमेंट स्टेटस चेक किया है और किन्ही कारणों के चलते आपके खाते में किस्त का पैसा नहीं आया है, तो इसके लिए आप निम्नलिखित कार्यवाही कर सकते हैं।

1) आप कृषि विभाग या पंचायत कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

2) वही आप इस समस्या के लिए पीएम किसान की हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 पर पूछताछ कर सकते हैं।

3) अगर आपके खाते में पेमेंट किस्त नहीं आई है, तो आप इसकी शिकायत pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के माध्यम से भी कर सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी खेती में निवेश करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी कृषि से संबंधित आवश्यकतांए पूरी हो सके। इस योजना से किसानों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिले। जी हां योजना के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति में तो सुधार हुआ ही साथ- साथ उन्हें फसल बढ़ाने में सहायता भी मिली।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का अहम उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। किसान इस योजना की 18वीं किस्त से अपनी कृषि संबंधित योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर सकते है।

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो 18वीं किस्त की पेमेंट लेने के लिए अपनी केवाईसी पूर्ण रूप से कंप्लीट कर लीजिए ताकि जल्द से जल्द यह पैसा आपके खाते में आ सके और आप इस योजना का लाभ उठा सके।

Read More : BSNL Network Start : BSNL यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 नए शहरों में हुई हाई स्पीड इंटरनेट की शुरुआत, 5G ट्रायक भी हुआ सफल