Manipur: भारत के पूर्वोत्तर में स्थित मणिपुर राज्य में इस समय सियासी हलचल मची हुई है। दरअसल पिछले दिनों यहां के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अचानक इस्तीफा दे दिया। वहीं अब मणिपुर (Manipur) में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है, लेकिन अब भी गतिरोध बरकरार है। इस पूरे मसले पर बीजेपी का अगला कदम क्या होगा, आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानने वाले हैं।
Manipur: बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल

मणिपुर भारत के संवेदनशील राज्यों में से एक है। करीब दो साल से यहां लगातार हिंसा फैली हुई है। वहीं इसी बीच राज्य के चीफ मिनिस्टर एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर कई सारी कहानियां गढ़ी जा रही हैं। हालांकि मणिपुर की भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी ने बीरेन सिंह के इस फैसले का समर्थन किय है।
उन्होंने एक हालिया बयान में कहा, "उन्होंने जो फैसला लिया है मैं उनका समर्थन करता हूं। यह निर्णय क्षेत्र की शांति के लिए लिया गया है।"
Manipur: भारतीय जनता पार्टी का अगला कदम
एन बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को चार दिन से अधिक हो चुके हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी अभी तक नए सीएम के लिए कोई चेहरा अभी तक तय नहीं कर पाई है। वहीं इसी बीच वहां प्रतिबंधित संगठनों के कुल 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Read More Here: