Railway Bonus : दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने रेलवे के करोड़ों कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां अब रेलवे के कर्मचारियों को पूरे 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा। 3 अक्टूबर 2024 को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों के बोनस (Railways Employees Bonus) का फैसला लिया गया।

इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट की तरफ से उनका बोनस मंजूर कर दिया गया है। इन कर्मचारियों को कुल 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इस बोनस से कुल 11,72,240 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें से अभी 58,642 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Railway कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

भारतीय रेलवे (Indian railway) की बेहतर परफॉर्मेंस को देखने के बाद सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस (Railways Employees Bonus) देने का फैसला लिया है। सरकार रेलवे के इन कर्मचारियों को 2029 करोड़ रुपए का बोनस देने जा रही है। जी हां इन कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा जिससे 11 करोड़ कर्मचारियों लाभान्वित होंगे। रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी को अधिक से अधिक 17,951 रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बोनस का फायदा भारतीय रेलवे के सभी कर्मचारियों (Railways Employees Bonus) को दिया जाएगा। जी हां इस श्रेणी में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन , पर्यवेक्षक, हेल्पर, ग्रुप सी के स्टाफ, मिनिस्टि्यल स्टाफ आदि सभी के नाम सम्मिलित होंगे। साल 2023 - 24 में रेलवे ने अपने क्षेत्र में सुधार करते हुए काफी बेहतर और अच्छा प्रदर्शन दिया।

जी हां इन्हीं सालों में रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया, इसके साथ-साथ लगभग 6.7 अरब यात्रियों ने रेलवे का सफर किया है। यह बोनस रेलवे व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है। यह रेलवे के लिए प्रोत्साहन रकम होती है, जो कि उन्हें काम के प्रति प्रेरित करती है।

जानकारी के लिए बता दे की भारतीय रेलवे की तरफ से प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा /दशहरा जैसे त्योहारों से पहले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान किया जाता है, कुछ ऐसे ही इस साल भी रेलवे कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से नवरात्र के पहले दिन ही रेलवे कर्मचारी को बोनस देने का ऐलान किया गया है, जिसका लाभ दिवाली से पहले उन्हें मिल जाएगा।

READ MORE : भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ने WTC फाइनल के लिए बढ़ाई मुसीबतें, जानिए WTC अंक तालिका कितनी बदली