Ratan Tata Successor : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की व्यापार जगत और समाज सेवा दोनों क्षेत्रों में बहुत बड़ी मिसाल रही है। इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक होने के बाद भी वह साधारण जीवन शैली और परोपकारी कार्यो के लिए जाने जाते थे। बुधवार रात को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपने जीवन लीला समाप्त कर संसार को अलविदा कह दिया। वह 86 वर्ष के थे।

अब प्रश्न उठ रहा है कि उनके कोई संतान न होने के कारण आखिर इतनी बड़ी संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन होगा। आइये जानते है .....

कौन होगा Ratan Tata साम्राज्य का उत्तराधिकारी

जाने-माने दिग्गज उद्योगपति और प्रमुख पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा (Ratan Tata) ने आज अपनी जीवन शैली छोड़ संसार से अलविदा कह दिया। उनके कोई संतान न होने के कारण अब यह सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर इतने बड़े साम्राज्य की जिम्मेदारी किसके कंधों पर होगी। प्रश्न उठ रहा है कि 33.7 ट्रिलियन रुपए के टाटा के साम्राज्य की कमान अब कौन संभालेगा।

नोएल टाटा का नाम सबसे आगे

रतन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है। नोएल टाटा नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे है। नोएल टाटा, रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारियों में सबसे मजबूत दावेदार माने जाते हैं। उनके साथ-साथ और भी नई पीढ़ी के कई नाम है, जिनके ऊपर टाटा साम्राज्य की जिम्मेदारी का भार होगा।

जी हां नोएल टाटा (Noel Tata) की बढ़ती उम्र को देखते हुए टाटा साम्राज्य की जिम्मेदारी उनके तीन बच्चों में से किसी एक को भी दी जा सकती है। नोएल के तीन बच्चों में माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा का नाम शामिल है। इसके साथ-साथ रतन टाटा के एक छोटे सगे भाई जिम्मी टाटा भी है, जो टाटा समूह की गतिविधियों से बहुत दूर रहते हैं।

लिया टाटा समूह में है बड़े पद पर कार्यरत

39 वर्षीय नोएल टाटा (Noel Tata) की सबसे बड़ी बेटी लिया, टाटा समूह के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करती हैं। उन्होंने साल 2006 में ताज होटल रिसार्ट्स एंड पैलेसस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में टाटा समूह में एंट्री ली। और अब वह द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। लिया टाटा स्पेन के मैड्रिड में आईई बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल कर चुकी है।

उत्तराधिकारी की लिस्ट में माया टाटा और नेविल का नाम भी शामिल

34 वर्षीय माया टाटा, टाटा समूह के भीतर काफी प्रगति कर रही है। उन्होंने बेयज बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब टाटा अपार्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में काफी अहम भूमिका निभा रही है। इसके साथ-साथ टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में भी उनका काफी योगदान रहा है।

वहीं उनके छोटे भाई नेविल टाटा भी इस बिजनेस में काफी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वह भी पारिवारिक व्यवसाय में काफी गहराई तक शामिल है। नेविल की शादी टोयोटा किर्लोस्कर समूह की उत्तराधिकारी मानसी किर्लोस्कर से हुई है।

Ratan Tata ने 1991 में संभाली कमान

रतन टाटा (Ratan Tata) ने 1991 में चाचा जेआरडी टाटा के पद छोड़ने के बाद से इस समूह की कमान संभाल ली। उस समय देश अपनी अर्थव्यवस्था को विश्व के लिए खोलने और तेज तरक्की की तरफ बढ़ने की शुरुआत कर रहा था। इस समय रतन टाटा (Ratan Tata) ने काफी योगदान निभाया। उन्होंने युवा लोगों को वरिष्ठ पदों पर नियुक्त तो किया ही, साथ ही कंपनियों पर नियंत्रण भी बढ़ाया और रिटायरमेंट की निर्धारित आयु भी लागू की।

Read More : PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी किसानों भाइयों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त आई, ऐसे चेक करे अपना नाम