Redmi Note 13 Series Price Drop : Xiaomi की Redmi Note 14 Series आज भारत में लॉन्च की गई। इस नए लाइनअप को कंपनी द्वारा चीनी बाजार में पेश करने के बाद अब भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी द्वारा इस सीरीज में Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro + मॉडल्स पेश किए गए। चीनी वेरिएंट के जैसे ही भारतीय वेरियंट भी अधिकतर एक जैसे फीचर्स के साथ ही आता है। Redmi Note सीरीज के लॉन्च होने के बाद Redmi Note 13 सीरीज की कीमतों में ऑनलाइन गिरावट नजर आ रही है।
जी हां फ्लिपकार्ट पर इस समय Redmi Note 13 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ 14,818 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड हुआ।
4000 की फ्लैट छूट
रेडमी नोट 13 (Redmi Note 13) की कीमतों में इस समय कमी देखने को मिल रही है। जी हां यह डिस्काउंट आपको आर्कटिक व्हाइट कलर मॉडल पर दिया जा रहा है। वहीं इसके ब्लैक मॉडल की कीमतें थोड़ी अधिक नजर आ रही है। इनका प्राइस अभी 14,988 रुपए है। इसके साथ-साथ भारत में यह हैंडसेट 18,999 में लॉन्च किया गया था। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फ्लिपकार्ट इस पर 4,011 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है।
Redmi Note 13 के प्रो मॉडल की कीमतों में भी गिरावट
Redmi Note 13 Pro 128GB स्टोरेज के साथ 18,000 रुपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं इसका 256GB मॉडल 20,888 रुपए में मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दे कि भारत में इस बेस कान्फिग्रेशन के लिए प्रो वर्जन का ऐलान 25,999 में किया गया था। इससे पता चलता है कि इस फोन पर कस्टमर को 7,999 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Pro+ मॉडल, पर जबरदस्त डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 13 Pro+256GB स्टोरेज के साथ 22,632 रुपए में बिक रहा है, जबकि भारत में इस मिड रेंज फोन का ऐलान 31,999 में किया गया था। जी हां ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर 9,367 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
पुरानी कीमतों पर नई सीरीज
इस बात को लेकर यह ध्यान रखना आवश्यक है, कि यह सभी कीमतें फ्लिपकार्ट पर नजर आ रही हैं। जो भी यूजर मिड रेंज रेडमी फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए और भी कई बेहतरीन ऑफर है। Xiaomi द्वारा Redmi Note 13 सीरीज की बराबर रेंज में ही नई Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च की गई है, जोकि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को समान कीमत पर ही बेहतरीन फोन उपलब्ध कराने का एक शानदार कदम है।
Redmi Note 14 Series की कीमत
Redmi Note 14 Pro + 5G Series : Redmi Note 14 प्रो+ अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलग-अलग वेरिएंट के अलग-अलग प्राइस है। जी हां Redmi Note 14 प्रो + 5G 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध वेरिएंट का प्राइस 29,999 रूपए है। वही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपए है।
इसके साथ-साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपए है। इसमें ग्राहकों की सुविधानुसार कई बेहतरीन ऑफर्स भी मौजूद हैं।
Redmi Note 14 Pro 5G Series : इसके साथ-साथ Redmi Note 14 प्रो 5G 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध वेरिएंट का प्राइस 23,999, इसके अतिरिक्त 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपए है। इसमें भी ग्राहकों की सुविधनुसार कई बेहतरीन ऑफर्स मौजूद है।
Redmi Note 14 5G Series : Redmi Note 14 की कीमत इसके अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। जी हां शुरुआती कीमत 17,999 से लेकर 20,999 तक रखी गई है। 13 दिसंबर को कंपनी की वेबसाइट,Amazon या कंपनी के रिटेल स्टोर्स से इसकी पहली सेल शुरू होगी। इसका पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ उपलब्ध है, यह 17,999 रुपए में उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी से लैस 18,999 रुपए में उपलब्ध है। वही इसका टॉप वैरियंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 20,999 में उपलब्ध है।