Rishabh Pant: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को एक भयानक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हालांकि इस दौरान दो लोकल लड़कों ने उनकी जान बचाई थी और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उन्हीं में से एक शख्स ने खुद की जान लेने की कोशिश की है।

इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग का है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से पूरी बात जानने वाले हैं।

Rishabh Pant: क्रिकेटर को बचाने वाले शख्स ने की सुसाइड

rishabh-pant-the-person-who-saved-the-indian-cricketer-tried-to-commit-suicide-big-reason-revealed

दरअसल जिन दोनों व्यक्तियों ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जान बचाई थी, उनका नाम रजत और निश है। उनमें से रजत ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि उसने अकेले ये प्रयास नहीं किया। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। रजत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका ने दम तोड़ दिया है।

दरअसल बुच्चा बस्ती, मुजफ्फरनगर के रहने वाले रजत और उनकी गर्लफ्रेंड 5 साल से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध में थे। हालांकि दोनों अलग-अलग जातियों से थे, जिसके चलते उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इससे तंग आकर दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।

Rishabh Pant: पंत ने किया था जान बचाने के लिए धन्यवाद

ऋषभ पंत को जब दुर्घटना के बाद होश आया था, तो उन्होंने अपने जान बचाने वाले लोगों को अस्पताल बुलाया। फिर उन्होंने दोनों का धन्यवाद भी किया। बता दें कि उनकी कार दिल्ली-रुड़की हाईवे पर एक डिवाइडर से जा टकराई थी, इसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद वह कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

Read More Here:

ICC Champions Trophy: टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान, बुमराह-जयसवाल बाहर, इन दो खिलाड़ियों को मिली जगह

Jasprit Bumrah: टूटी 140 करोड़ भारतीयों की आस, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए बुमराह, युवा खिलाड़ी की चमकी किस्मत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट