Smart Phone : आज स्मार्टफोन लोगों की ऐसी जरूरत बन चुकी है जिसके बिना शायद उनका कोई भी काम हो ही नहीं सकता। जी हां दुनिया भर में लगातार स्मार्टफोन की मांग बढ़ती ही जा रही है। इन्हीं कारणों के चलते आजकल स्मार्ट फोन (Smart Phone) की कीमतें भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।

आए दिन नई-नई कंपनियां बाजार में नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है लेकिन फिर भी इनकी कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे तीन अहम कारण है। पहले अच्छे कॉम्पोनेंट्स की कीमत। दूसरा 5G नेटवर्क आने से खर्च बढ़ना और तीसरा नई तकनीकी जैसे AI का बढ़ता इस्तेमाल।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार स्मार्टफोन की औसत कीमत साल 2024 में 3% और साल 2025 में 5% तक बढ़ने के आसार है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब अधिकतर लोगो में अधिक ताकतवर प्रोसेसर और AI वाले महंगे फोन खरीदने पर जोर दिया जा रहा हैं।

AI और चिप्स की वजह से

आजकल AI का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोग AI फीचर्स को बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। स्मार्टफोन (Smart Phone) बनाने वाली कंपनियां भी अधिकतर पावरफुल CPU, NPU, और GPU वाले चिप्स ही बनाती है, जिनकी कीमत विशेषतया बहुत अधिक होती है। इन्ही चिप्स के कारण स्मार्ट फोन (Smart Phone) की कीमतें भी बढ़ जाती है।

कंपनियां नई तकनीकी का इस्तेमाल करके मंहगे चिप्स तैयार करती हैं, जैसे 4nm और 3nm,। इन्हीं कारू से कंपोनेंट्स की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ-साथ सॉफ्टवेयर बनाने और सुधारने में भी कंपनियों को बहुत अधिक खर्चा करना पड़ता है।

समय के साथ Smart Phone भी अपग्रेड

आज तकनीकी का युग है। नई-नई टेक्नोलॉजी रोज हमारे सामने आ रही है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में परिवर्तन हो रहा है, वैसे-वैसे स्मार्टफोन भी अपग्रेड होते जा रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में कीमतों का बढ़ना तो स्वाभाविक ही है, लेकिन इसके साथ-साथ बाजार में अच्छे फोन्स भी उपलब्ध है।

इन स्मार्ट फोन में आपको बेहतर फीचर्स के साथ-साथ अच्छा कैमरा और काफी वर्चुअल अस्सिटेंट देखने को मिलेंगे। आने वाले समय में आपको बहुत ही बेहतरीन और खास फीचर्स वाले स्मार्टफोन नजर आएंगे।

Read More : फर्जी काल को लेकर TRAI ने उठाए सख्त कदम, 1.77 करोड़ सिम हुए ब्लॉक