Sonakshi Sinha Emotional : सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा (SONAKSHI SINHA) का एक ऐसा वीडियो वायरल (VIRAL VIDEO) हो रहा है, जिसमें उन्हें फूट-फूट कर रोते देखा गया है। उनका यह वीडियो देखकर उनके फैंस भी बहुत अधिक परेशान है। क्या जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो शत्रुघ्न की लाडली अपने आंसुओं को नहीं रोक सकी।

कुछ समय पहले ही हुई थी शादी

शत्रुधन सिन्हा (SHATRUGHAN SINHA) की लाडली सोनाक्षी सिन्हा (SONAKSHI SINHA) ने कुछ समय पहले ही अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम परिवार में शादी रचाई थी। जी हां लगभग 3 महीने पहले ही सोनाक्षी ने मुस्लिम परिवार के जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की थी।

हालांकि सोनाक्षी का परिवार उनकी शादी से बिल्कुल खुश नहीं था, लेकिन फिर भी सोनाक्षी ने परिवार की एक न सुनी और जहीर से शादी रचा बैठी। शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी की खुशियों के आगे हार मान बैठे और इस शादी में शामिल हुए। शादी के इतने समय बाद सोनाक्षी (SONAKSHI SINHA) का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनका दर्द झलक रहा है। जी हां सोनाक्षी मैं अपनी मर्जी से मुस्लिम परिवार में विवाह किया था, जिससे उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से नहीं हो सकी।

यह सब सोंच कर शादी के इतने अर्से बाद अब उनकी आंखों से दर्द छलक उठा। अपनी शादी के एक किस्से को याद कर सोनाक्षी बिलख - बिलख रो पड़ी। उनका यह वीडियो देख उनके फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

SONAKSHI SINHA का वायरल हो रहा विडियो

सोनाक्षी सिन्हा (SONAKSHI SINHA) ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम परिवार में शादी रचाई थी। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति जहीर इकबाल (ZAHEER IQBAL) के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद से यह कपल जहां भी जाता है अक्सर साथ ही नजर आते हैं।

अब हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही है। बात कुछ ऐसा था कि एक रियलिटी शो "इंडियाज बेस्ट डांसर" में यह कपल गया हुआ था, इसी शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ जिसमें सोनाक्षी को जहीर के साथ स्टेज पर डांस करते देखा गया। इस दौरान शो की कंटेस्टेंट इशानी ने भी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसमें उन्होंने एक बेटी की शादी से लेकर विदाई तक का पूरा सफर दिखाया।

सोनाक्षी सिन्हा इशानी का परफॉर्मेंस देख भावुक हो उठी। उन्हे अपनी मां पूनम सिन्हा की याद आ गई और अपनी विदाई को याद कर रो पड़ी। कंटेस्टेंट की तारीफ में सोनाक्षी ने लिखा की बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस था। सोनाक्षी को रोते देखा सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा कई तरह के अलग-अलग कमेंट किए जा रहे हैं।

SONAKSHI SINHA के लिए फैंस ने किए जमकर कमेंट

सोनाक्षी सिन्हा (SONAKSHI SINHA) का जो वीडियो वायरल हुआ, उसे देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स तो यहां तक कह दिया कि "क्या आपको सच में विदाई का दृश्य देखकर रोना आ गया, जरा सोचिए कि आप अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और वह तो शादी की कोई भी रस्म सही ढंग से पूरी नहीं कर पाए।"

वही दूसरा यूजर लिखता है कि "तुमने मुस्लिम लड़के से शादी कर हिंदू रीति रिवाज का अनादर किया है।"

एक अन्य यूजर लिखता है कि "अब रोने से क्या फायदा अगर यह शादी अपने माता-पिता की मर्जी से करती तो आज ऐसा नहीं होता"।

वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि "सोनाक्षी अपना विवाह तुमने अपनी मर्जी से किया है बस आप दोनों हमेशा खुश रहे।"

READ MORE : ऐसा क्या हुआ जब ऐश्वर्या के लिए ABHISHEK BACHCHAN ने अपने ही पिता को ठहराया गलत, जानिए क्या है पूरा मामला