दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 27 नवंबर से डरबन में होगा। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल के लिहाज से बेहद अहम है। दोनों टीमें हाल ही में क्रमशः बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं।
WTC स्टैंडिंग में बदलाव का मौका
WTC की मौजूदा तालिका में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका फिलहाल तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड भी शीर्ष छह में शामिल है। इस सीरीज के जरिए दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के पास अपनी स्थिति मजबूत करने और 2025 में WTC के फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है।
दक्षिण अफ्रीका की यह सीरीज उनके चार घरेलू टेस्ट मैचों के सफर की शुरुआत होगी। इसके बाद वे पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेलेंगे। वहीं, श्रीलंका को आगामी दिनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज का सामना करना है।
दोनों टीमों का टेस्ट रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका ने 16 बार जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे हैं।
खासकर दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर, मेजबान टीम का दबदबा और भी बढ़ जाता है। डरबन में खेले गए 17 मैचों में से दक्षिण अफ्रीका ने 13 में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को केवल 3 बार जीत नसीब हुई है।
मैच का समय और प्रसारण
पहला टेस्ट मैच 27 नवंबर को किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स18 चैनल पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज और कैगिसो रबाडा।
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशादा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा और कसुन राजिथा।
Also Read : पर्थ टेस्ट में जीत के बाद अचानक घर लौटे हेड कोच Goutam Gambhir, जानिए अब फिर से टीम अब जुड़ेंगे कोच