क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर (WICKET-KEEPER) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विकेट के पीछे खड़े ये खिलाड़ी न केवल कैच पकड़ते हैं बल्कि स्टंपिंग के जरिए बल्लेबाजों को आउट करने का भी मौका बनाते हैं। ऐसे में कुछ विकेटकीपर ऐसे हुए हैं, जिनके रिकॉर्ड और खेल से विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को हमेशा सतर्क रहना पड़ा।

आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे सफल और खतरनाक विकेटकीपरों (WICKET-KEEPER) के बारे में, जिन्होंने अपने करियर में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार किए हैं।

1. मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (MARK BOUCHER) ने विकेटकीपिंग (WICKET-KEEPER) के क्षेत्र में इतिहास रचे है। उन्होंने 1997 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया और 2012 तक खेलते हुए 467 मैचों में कुल 998 शिकार किए। बाउचर ने अपने करियर में 952 कैच पकड़े और 46 स्टंपिंग की, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल विकेटकीपर बनाता है।

2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (ADAM GRILCHRIST) का नाम भी इस सूची में प्रमुखता से आता है। उन्होंने 1996 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और 2008 तक कुल 396 मैचों में 905 शिकार किए। इस दौरान गिलक्रिस्ट ने 813 कैच लपके और 92 बल्लेबाजों को स्टंप किया, जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं।

3. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अपनी विकेटकीपिंग (WICKET-KEEPER) और कप्तानी से क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए। 2004 से 2019 तक खेले गए 538 मैचों में उन्होंने 829 शिकार किए। धोनी ने अपने करियर में 634 कैच लपके और 195 स्टंपिंग की, जो उन्हें इस सूची में तीसरे स्थान पर रखता है।

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका)

श्रीलंका के कुमार संगाकारा (KUMAR SANGAKKARA) भी महान विकेटकीपरों (WICKET-KEEPER) की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2000 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और 2015 तक खेले। संगाकारा ने 594 मैचों में 678 शिकार किए, जिनमें 539 कैच और 139 स्टंपिंग शामिल हैं। उनकी विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

5. इयान हिली (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के इयान हिली (IAN HEALY) का नाम भी सफल विकेटकीपरों की लिस्ट में आता है। उन्होंने 1988 से 1999 तक खेले गए 287 मैचों में 628 शिकार किए। हिली ने 560 कैच पकड़े और 68 स्टंपिंग की, जिससे वह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

READ MORE : 24 साल का यह विस्फोटक बल्लेबाज का करियर है खतरे में , सचिन और सहवाग के दिखते है झलक