चुनाव में भाग लेना देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार भी है और कर्तव्य भी। जी हां चुनाव ही जनता का ऐसा अधिकार होता है, जिसमें वह अपना वोट देकर देश के नेताओं और प्रतिनिधियों का चयन करती है। एक मतदाता देश के भविष्य में अहम योगदान निभाता है, पर कई बार ऐसा होता है कि हमारा वोटर लिस्ट (Voter List) में नाम होता है लेकिन हमें पता नहीं चल पाता।

आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आखिर किस तरह से आप आसानी से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

जल्द ही झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिनके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। झारखंड की 81 और महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों पर चुनाव होगा। जी हां महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव का आयोजन किया जाएगा, जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव का आयोजन किया जाएगा।

अगर आप भी इन राज्यों में वोट डालने के इच्छुक हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि वोटर लिस्ट (Voter List) में आपका नाम है अथवा नहीं तो बहुत ही आसान तरीके से वोटर लिस्ट (Voter List) में अपने नाम का पता लगा सकते हैं।

अगर वोटर लिस्ट (Voter List) में आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो उसके लिए ऑनलाइन पोर्टल, SMS सेवा, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन कॉल ऐसे कई साधन है जिनसे आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इन तरीकों से आप बिना किसी दिक्कत के अपना नाम चेक कर लेंगे।

ऑनलाइन चेक करें Voter List में अपना नाम

अगर आप वोट डालने जा रहे हैं और आपको यह नहीं मालूम कि वहां की वोटर लिस्ट (Voter List) में आपका नाम है अथवा नहीं, तो इसके लिए आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल Elections24.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको “Search Your Name in Electoral Roll” पर क्लिक करना होगा, जहां तीन विकल्प सामने आएंगे।

EPIC नंबर से खोजें : यह आपका वोटर आईडी नंबर है, जिसे आपको दर्ज करना होगा।

विवरण से खोजें : इस कॉलम में आपको अपना नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरना होगा फिर चेक करें।

मोबाइल नंबर से खोजें : रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का प्रयोग करके भी आप अपने नाम का पता लगा सकते हैं। बस इसके लिए आपको सारी जानकारी भरने के बाद सर्च पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपका नाम वोटर लिस्ट में नजर आ जाएगा।

SMS सेवा के माध्यम से चेक करें नाम

वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम ढूंढने का आसान तरीका EPIC नंबर होता है। अगर आपके पास यह नंबर है तो फिर SMS करके वोटर लिस्ट में अपने नाम को ढूंढ सकते हैं। बस आपको अपने मोबाइल से “ECI <स्पेस> EPIC नंबर” लिखकर 1950 पर भेजना है। इसके बाद थोड़ी ही देर में आपको पता चल जाएगा की वोटर लिस्ट में आपका नाम है अथवा नहीं।

मोबाइल ऐप का उपयोग

आजकल स्मार्टफोन का तो जमाना है। अगर आपके पास भी स्मार्टफोन है तो मतदाता हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड कर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको इस ऐप से और भी बहुत सी मतदाता सेवाओं की जानकारी मिल जाएगी।

हेल्पलाइन और अन्य विकल्प

अगर आप वोटर लिस्ट (Voter List) में अपना नाम चेक करने के लिए ऑनलाइन या SMS सेवा का प्रयोग नहीं करना चाहते, तो फिर आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके इसकी जानकारी ले सकते हैं। यह सेवा निशुल्क है, बस आपको IVR निर्देशों को ध्यान में रखना होगा।

इसके बाद निर्देशों का पालन कर आप वोटर लिस्ट में अपने नाम का पता लगा सकते हैं। यह कुछ ऐसे ऑनलाइन विकल्प है, जिनके माध्यम से आप आसानी से पता लगा सकते हैं, कि आपका नाम वोटर लिस्ट (Voter List) में है अथवा नहीं। आप आसानी से वोटर लिस्ट में अपने नाम का पता लगाए, ताकि चुनाव में मताधिकार का उचित उपयोग कर देश के लिए आदर्श नेताओं और प्रतिनिधियों का चयन कर सके, और देश के निर्माण में अपना योगदान निभा सके।

Read More : PM Mudra Loan Yojana 2024 : पीएम मुद्रा लोन योजना की नई स्कीम आई सामने, सरकार दे रही 10 लाख तक का आसान लोन