WPL 2025: भारत में आज यानि 14 फरवरी से वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होने वाली है। करीब एक महीने तक चलने वाली इस टी20 लीग में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डब्लूपीएल 2025 (WPL 2025) के पहले मुकाबले में पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स के साथ होने वाला है।
यह मैच कहां और कब खेला जाएगा, हेड टू हेड में किसी टीम का पलड़ा भारी है, आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
WPL 2025: आज से होगा इस लीग का धमाकेदार आगाज

वीमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण 14 फरवरी 2025 से शुरु होने वाला है। बता दें कि पहला सीजन 2023 में खेला गया था। मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था। वहीं साल 2024 में खेले गए डब्लूपीएल के दूसरे सीजन को आरसीबी जीतने में सफल रही थी। तीसरे संस्करण में एक बार फिर पांच टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।
इनमें मुंबई इंडियंस, आरसीबी, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं। कुल 4 शहरों- वडोदरा, लखनऊ, बेंगलुरु और मुंबई में मैचों का आयोजन होगा। 15 मार्च को मुंबई में टूर्नामेंट का फाइनल आयोजित किया जाएगा।
WPL 2025: पहले मैच में इन दो टीमों की होगी भिड़ंत
डब्लूपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी और गुजरात जायंट्स भिड़ने वाली है। वडोदर के मैदान पर इसका आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजकर 30 मिनट पर मैच की शुरुआत होगी। बता दें कि अब तक कुल 4 दफा ये टीमें एक दूसरे के खिलाफ उतर चुकी हैं। दोनों टीमों ने दो-दो बार एक दूसरे को मात दी है। ऐसे में मामला 50-5 का रहने वाला है।
Read More Here: